पाइप फिटेर किसे कहते है। पाइप फिटेर का क्या काम होता है।What is a pipe fitter?  What is the use of pipe fitter?

पाइप फिटेर :-  एक पाइपफिटर एक ट्रेड व्यक्ति है जो मैकेनिकल पाइपिंग सिस्टम स्थापित करता है, असेंबल करता है, निर्माण करता है, रखरखाव करता है और मरम्मत करता है।  Pipefitters आमतौर पर सहायकों या प्रशिक्षुओं के रूप में शुरू होता है।

  • पाइप फिटेर का काम क्या होता है?
पाइप फिटेर का काम है, 
  • पाइप को काटने, संयोजन और पाइपों को स्थापित (जोड़ना) करना।
  • पाइप का मर्मत करना
  • सुरक्षा और कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए पाइप सिस्टम का परीक्षण
Pipefitters आमतौर पर निर्माण कंपनियों के लिए काम करते हैं, लेकिन वे कई अलग-अलग सेटिंग्स पर काम कर सकते हैं, जैसे कि घर की स्थापना, औद्योगिक सेटिंग्स आदि।

फिटेर बहुत तरह के होते है। और सब कम अलग-अलग होता हैं । इसलिये, हमने आपके लिये। निचे कुछ फिटेर के नाम और उनका काम का विवरण दिया है। आप उसे भी जरूर पडें ।

फिटर के प्रकार

यह निम्न प्रकार के होते हैं-

1.बेंच फिटर

इस प्रकार के फिटर अधिकतर रेती से वर्क करते हैं। एक अच्छा व कुशल बेंच फिटर वही होता है, जिसको कुछ ऑपरेशन जैसे- कटिंग, फाइलिंग, ड्रिलिंग, थ्रेडिंग, चिपिंग के साथ ही सूक्ष्म मापी यन्त्रों के बारे में प्रैक्टिकल व थ्योरिकल जानकारी होती है। और इस प्रकार के फिटर लगभग 90% वर्क बेंच पर तथा शेष मशीनों पर करते हैं।

2.मेंटीनेन्स फिटर

इस प्रकार के फिटर का वर्क वर्कशॉप या कंपनियों में मशीनों को मेंटेन बनाए रखने का वर्क होता है। यह फिटर पहले से बंद पड़ी मशीन को खोलकर व बाँधकर चलाने योग्य बना देते हैं।

3.डाई फिटर

इस प्रकार के फिटर का मुख्य वर्क प्रोडक्ट के अनुसार डाई बनाना होता है। कंपनियों या वर्कशॉप के इन लोगों को प्रोडक्ट के अनुसार डाई बनाने के लिए ऑर्डर देते हैं। और इन डाइयों का उपयोग प्रोडक्ट को मोल्ड करने के लिए किया जाता है।

4.पाइप फिटर

इस प्रकार के फिटर को पाइप व पाइप फिटिंग टूल की जानकारी अधिक होती है। घरों में पानी की टंकी लगाने के लिए इन्हीं लोगों को बुलाया जाता है। इनको प्लम्बर भी कहते हैं।

5.फेब्रीकेशन फिटर

इस प्रकार के फिटर को धातु चादरों, रिवेट व रिवेट जोड़ के बारे में पूरी जानकारी होती है। और यह लोग स्टील के फर्नीचर जैसे- स्टूल, ट्रंक, अलमारी व जाली आदि बनाते हैं।

6.असेम्बली फिटर

इस प्रकार के फिटर का कार्य मशीनों के पुर्जों को खोलकर फिट करना होता है।